GA4-314340326 स्मृतिशेष:भाजपा मंडल अध्यक्ष बिनोद साहू के शव को कंधा दिया सांसद संजय सेठ

स्मृतिशेष:भाजपा मंडल अध्यक्ष बिनोद साहू के शव को कंधा दिया सांसद संजय सेठ

 

Silli(ranchi) भाजपा के सिल्ली मंडल अध्यक्ष बांसारुली निवासी दिवंगत विनोद प्रसाद साहू का अंतिम संस्कार गुरुवार को मुरी स्वर्ण रेखा नदी के मोक्ष द्वार घाट पर किया गया। उनके 11 वर्षीय पुत्र अमन कुमार ने मुखाग्नि दी। बांसारुली स्थित उनके निवास स्थान पर पार्थिव शरीर के पहुंचते ही उनकी पत्नी ममता देवी शव को देख कर मूर्छित होने लगी। वहीं परिजनों एवं ग्रामीणों का रो-रो कर बुरा हाल था। मौके पर पहुंचे सांसद संजय सेठ व भाजपा के रांची जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष विनय महतो धीरज ने पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं परिजनों को ढांढस बंधाया। उनके भाई प्रमोद साहू,  परिजनों, रिश्तेदारों विभिन्न राजनीतिक दलों एवं समाजिक कार्यकर्ता सहित स्थानीय लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमः आंखों से विदाई दी। बिनोद प्रसाद साहु की मृत्यु बीते बुधवार को रांची पुरुलिया पथ पर बुढ़ाआम रघुनाथ महतो चौक के समीप सड़क दुर्घटना में हो गई थी। श्मशान घाट पर शौंडिक जागरण मंच सिल्ली के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने  बिनोद प्रसाद साहु की मृत्यु की घटना को संदेहास्पद बताते हुए सांसद संजय सेठ से जांच कराने की मांग की। स्व बिनोद प्रसाद साहु के अंतिम संस्कार में भाजपा के वरीय नेता डॉ राजा राम महतो, रमन साहु, भुपेन भगत, राधेश्याम साहू, गणेश साहु, संजय भगत, सुधीर साहू,  राजेंद्र प्रसाद साय, बाघा सोनार, चांद हुसैन, रविंद्र करमाली, भरत देव साय, मनोज साव समेत काफी संख्या में भाजपा व आजसू पार्टी के कार्यकर्ता अन्य राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग शामिल हुए।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने