GA4-314340326 big breaking : पुटुस की झाड़ी ने दीक्षा की बचायी जान, मां की मौत, पिता गंभीर

big breaking : पुटुस की झाड़ी ने दीक्षा की बचायी जान, मां की मौत, पिता गंभीर

मृतका संतोषी पुत्री दीक्षा के साथ
अनिल कुमार चौधरी/angara(ranchi)  सालहन-विकास मार्ग में पतराटोली के समीप बुधवार की पूर्वाहन 11 बजे के करीब एक आटो(जेएच01डीसी 5854) ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में पत्नी संतोषी देवी(25) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकी पति अमित महतो गंभीर रूप से घायल है। दंपति चेड़ी मनातू का रहनेवाला था। घटना के समय अमित अपनी बाइक(जेएच01डीके 9520) पर सवार हो ससुराल सालहन आ रहा था। मृतका संतोषी सालहन निवासी गंगानंद चौधरी की पुत्री है। अमित का दायां पैर कई जगहों से टूट गया। अमित को इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है। मौके पर पहुंची अनगड़ा थाना की पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले आ गई। बताया जाता है कि अमित अपनी पत्नी व पांच साल की बच्ची दीक्षा के साथ बाइक पर सवार होकर ससुराल सालहन आ रहा था। जैसे ही बाइक पतराटोली मोड़ के पास पहुंची सालहन से विकास की ओर जा रही आटो ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। आटो को सालहन निवासी मनक करमाली चला रहा था। आटो में सेटरिंग पटरा व बांस बल्ली लदा हुआ था। मौके से मनक फरार हो गया। 
बाइक आटो की टक्कर
और दीक्षा को खरोंच भी नही लगी..दंपति की पांच वर्षीय पुत्री दीक्षा को इस भीषण दुर्घटना में खरोंच भी नही लगा। दीक्षा बाइक के बीच में बैठी थी। मां संतोषी बाइक में पीछे बैठकर दीक्षा को पकड़े हुए थी। पिता अमित बाइक चला रहा था। जैसे ही आटो ने बाइक को टक्कर मारी मां तो सड़क में मुंह के बल गिरी लेकिन दीक्षा सड़क किनारे पुटुस की झाड़ी में जा गिरी। दीक्षा को खरोंच तक नही लगी। इस दुर्घटना में मां कि मौत हो गई और पिता गंभीर अवस्था में रिम्स में भरती है।   

न्यूज वीडियो



Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने