GA4-314340326 यशस्विनी सहाय ने पदयात्रा कर बनाया “माहौल”

यशस्विनी सहाय ने पदयात्रा कर बनाया “माहौल”

अनिल कुमार चौधरी/angara(ranchi)  कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने शनिवार को अनगड़ा प्रखंड क्षेत्र में तूफानी दौराकर आम चुनाव में लोगों का सहयोग मांगा। गोंदलीपोखर, मिलन चौक व जोन्हा में पदयात्रा कर लोगों से समर्थन मांगा। यहां पर यशस्विनी सहाय का लोगों ने स्वागत किया। कहा कि बेरोजगारी व मंहगाई से देशवासियों की कमर टूट गई है। भाजपा सरकार हर मोर्चे में विफल रही है। देश में कांग्रेस की कल्याणकारी सरकार बनाने में सभी सहयोग करें। मौके पर पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय, जिला सचिव विश्राम महतो, प्रमुख दीपा उरांव, विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्र मुंडा, अनगड़ा मंडल अध्यक्ष बरतू मुंडा, साकीर अंसारी, छोटेलाल महतो, सिद्दीक अंसारी, मेरी तिर्की, शफीक अंसारी, सरिता देवी, अनिता देवी, सरस्वती देवी सहित अन्य उपस्थित थे। 

माहौल बना गई यशस्विनी 

कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय “माहौल” बना गई। गोंदलीपोखर में पदयात्रा के दौरान शहीद हरखनाथ महतो, भगवान बिरसा मुण्डा, जोन्हा में दिनेश तिर्की की प्रतिमाओं पर श्रद्धासुमन अर्पित कर अपने वोट की गोलबंदी शुरू कर दी। अपने समर्थकों के बीच जोश भरा। विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्र मुण्डा बताते है कांग्रेस के पक्ष में माहौल बना हुआ है। पिछले एक सप्ताह से खिजरी विधायक राजेश कच्छप के पंचायतवार दौरे से माहौल तो बना ही व्यवस्था को लेकर भी बेहतर प्रयास हुआ है। जनता गंभीरता से कांग्रेस की नीतियों, घोषणापत्र व भाजपा की जनविरोधी नीतियों को सुन रही है। चुनाव की तरीख नजदीक आते आते कांग्रेस नंबर वन की पोजिशन में पहुंच जाएगी। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने