GA4-314340326 सिल्ली: घरों में ताला तोड़कर लाखों रुपए की संपत्ति चोरी

सिल्ली: घरों में ताला तोड़कर लाखों रुपए की संपत्ति चोरी

तारकेश्वर महतो/silli(ranchi) इन दिनों सिल्ली थाना क्षेत्र में लूट व चोरी की घटनाएं थामने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार हो रही चोरी की घटना से सिल्ली थाना क्षेत्र में भय का माहौल है। शुक्रवार को सिल्ली थाना अंतर्गत जयनगर गांव में अज्ञात चोरों द्वारा एक घरों से ताला तोड़कर कीमती कपड़े एवं आभूषण की चोरी कर ली। जयनगर निवासी देवेंद्र नाथ महतो ने बताया कि हम सभी परिवार टाटीसिलवे में रहते है। घर पर सिर्फ मां रहती है। वो बीते शुक्रवार खाना खा कर बगल रुम में सो रही थी। सुबह उठने पर घर का ताला टूटा हुई देखी। अंदर रखा बक्सा का ताला टूटा हुआ था। अलमीरा घर के कुछ दूरी पर खेत में फेका हुआ मिला। आलमीरा का लॉक तोड़कर उसमें रखे सारा सामान बाहर बिखरा पड़ा है। बर्तन ,कपड़ा ,आभूषण जिसकी कीमत 1लाख 50 हजार रुपये आस पास की होगी इसके आलावा 20 हजार नगद राशि चोर चोरी कर ली। देवेंद्र नाथ महतो की पत्नी वीना देवी एवम उनकी बेटियों का रो रो कर बुरा हाल था। इसके अलावा गांव के ही श्रावण मुखियार, चूड़ा देवी, पूर्णचंद्र पांडे के घरों का भी ताला तोड़ा परंतु कुछ भी समान नही ले जा पाई। इससे पूर्व पास के हजाम गांव में पंकज मुखियार के घरों का ताला तोड़कर घर में रखे कपड़े वह अन्य सामानों को निकाल कर बाहर फेंक दिया। कीमती सामान नहीं होने की वजह से कुछ भी सामान अज्ञात चोरों द्वारा नहीं ले जाया गया। इधर सिल्ली पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर मामले को लेकर छानबीन कर रही है। पिछले कई दिन पूर्व महिला समिति के सदस्यों  से लूट की घटना। वही बुधवार की रात दो गांव में एक ही रात चार घरों में चोरी की घटना हुई है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने