silli(ranchi) सिल्ली बिरसा मुंडा आर्चरी सेंटर के तीरंदाज रोहित कुमार ने भारत तिब्बत सीमा बल में योगदान दिया। कोच प्रकाश राम ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2019 से रोहित कुमार बिरसा मुंडा आर्चरी सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कई नेशनल, इंटर नेशनल मेडल जीते। रोहित कुमार के पिछले माह आइटीबीपी में चयन हो गया था। एक माह तक प्रशिक्षण के बाद शपथ परेड में शामिल होकर पूर्णता आइटीबीपी में योगदान दिया। ज्ञात हो की सिल्ली तीरंदाजी केंद्र के 30 से अधिक तीरंदाजों का सरकारी गैर सरकारी संस्थानों में चयन हुआ है। इनके सफलता पर आर्चरी सेंटर के संरक्षक सुदेश कुमार महतो, अध्यक्ष नेहा महतो, कोच शिशिर महतो, वुशु कोच वाहिद अली, ब्रजेश प्रसाद ,कमलेश महतो,मनोज कुमार आदि ने बधाई दी है।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.