angara(ranchi) ओरमांझी में नाबालिग से हुये दुष्कर्म के मामले को लेकर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोंदलीपोखर में कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च पूर्व विधायक रामकुमार पाहन के नेतृत्व में निकाला गया। पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने कहा कि राज्य में विधि व्यवस्था चौपट हो गई है, अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। राज्य में हर तरफ अपराध व अराजकता का माहौल बना है। कार्यकर्ताओं ने सरकार से पिड़िता को न्याय दिलाने की मांग किया। मौके पर भाजपा रांची जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महतो, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यदेव मुंडा, जिला उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, मंडल अध्यक्ष रामनाथ महतो, कामेश्वर महतो, जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा, राजेन्द्र महतो, अगमलाल महतो, जगेश्वर महतो, धनीराम महतो, नरेश साहू, सुरेश महतो, सुनील महतो, बिहारी साहू, पुशनाथ मुंडा, घनेनाथ महतो, संजय नायक सहित अन्य उपस्थित थे।
भाजपा ने दुष्कर्म मामले पर कैंडल मार्च निकाला
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.