GA4-314340326 साढू की गोली मारकर हत्या, तीन बार पहले भी कर चुका था प्रयास

साढू की गोली मारकर हत्या, तीन बार पहले भी कर चुका था प्रयास

 

मृतक अर्जुन महतो
ओमप्रकाश सिंह/rahe(ranchi) राहे थाना क्षेत्र के दुलमी गांव में रिश्ते को दागदार करने का मामला सामने आया है। साढू ने साढू को गोली मार कर हत्या कर फरार हुआ। मामला सोमवार रात के 12 बजे के आसपास की बताई जा रही है। परिजनों के बताया कि बुंडू थाना क्षेत्र के बिचकालटोली के 42 वर्षीय अर्जुन महतो अपने बड़े साढू के घर दुलमी गांव परिवार के साथ आया था। घर में साढू के पोता का बर्थ डे पार्टी का आयोजन था। पार्टी खत्म होने के बाद अब सो गए थे। अर्जुन महतो भी बरामदे में एक चौकी में सोया था। रात के 12 बजे के आसपास छोटा साढू समीर महतो जो पुरुलिया जिला के झालदा थाना क्षेत्र के कोड़ाडीह गांव का रहने वाला है। बुलेट बाइक से आया और घर में घुस के सिर में रिवाल्वर सटा कर साढू अर्जुन महतो को गोली मार दिया। ग्रामीणों ने बताया कि बुलेट बाइक गांव के बाहर छोड़ कर पैदल घर तक आया था। गोली की आवाज से घरवाले नींद से जाग गए। आनन फानन में घायल स्थिति में अर्जुन के रांची के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के पूर्व ही मौत हो गया।

पत्नी के साथ अवैध संबंध का शक, पूर्व में तीन बार कर चुका था जानलेवा हमला

जांच करती पुलिस

इसी जगह मारी गई गोली
मृतक अर्जुन महतो ,आरोपी समीर महतो और दुलमी गांव के झरिया महतो तीनों साढू है। तीनो का ससुराल बुंडू थाना क्षेत्र के दलकीडीह गांव में है। आरोपी समीर महतो को शादी के बाद से ही बड़े साढू अर्जुन महतो पर शक था कि अपनी पत्नी उसकी साली के साथ अफेयर था। शक के आधार पर अर्जुन पर तीन बार हमला भी किया था। तीन बार हमला फेल होने के बाद सोमवार की रात अपने प्लान पर सफल रहा। इस दिन बर्थ डे पार्टी में आरोपी आमंत्रित नही था। मृतक अर्जुन महतो सब्जी कारोबारी था। बुंडू के ताऊ मोड़ के सब्जी मंडी पर अच्छा व्यवसाय था। एक पांच वर्षीय बच्ची भी है। इधर घटना की सूचना पर बुंडू एसडीपीओ रतिभान सिंह, थाना प्रभारी फैज रब्बानी, एसआई पिंटू कुमार पुलिस बल के साथ मंगलवार सुबह गांव पहुंचे। आरोपी के मोबाइल लोकेशन के सर्च पर पुलिस ने झालदा थाना क्षेत्र के कई जगहों में छापामारी किया है। पुलिस छानबीन कर रही है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने