GA4-314340326 हाथी से बचाव: अपने अपने घरों के बाहर जलाये लालमिर्च: वनपाल नीतिन गुप्ता

हाथी से बचाव: अपने अपने घरों के बाहर जलाये लालमिर्च: वनपाल नीतिन गुप्ता

angara(ranchi)  वनविभाग के द्वारा शुक्रवार को चिपीडीह गांव में हाथी से आत्मरक्षार्थ को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रशिक्षण वनपाल नीतिन गुप्ता, वनरक्षी कृष्णा महतो, छत्रपति गोराई, रामरतन महतो के द्वारा दिया गया। महिलोंग रेंजर राजेश कुमार के निर्देश पर  जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें चिपीडीह, होलोंग, हापादाग, रानुदारू, वनजारा, मुरगीडीह के हाथी प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीण शामिल हुए। मौके पर ग्रामीणों के बीच मशाल(बामरा), जला हुआ मोबिल, पटाखा, छड़ आदि का वितरण किया गया। नितिन गुप्ता ने बताया कि गांव में हाथी आने पर अपने अपने घरों के बाहर लालमिर्च जलाकर छोड़ दे। लालमिर्च के गंध से हाथी सामने नही आएगा। साथ ही जंगल में आग नही लगाये। हाथी का प्राकृतिक आवास व भोजन जंगल ही है। रेंजर राजेश कुमार ने बताया कि इस तरह का जागरूकता अभियान हाथी प्रभावित अन्य गांवों में भी चलाया जाएगा। जागरूकता ही हाथी से बचाव का एकमात्र मूलमंत्र है। जागरूकता अभियान का उददेश्य है कि फिर से कायराकोचा गांव घटना की पुनरावृति ना हो। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने