silli(ranchi) प्रखंड के दोवाड़ु पंचायत के दोवाड़ु तुपीनसेरेंग बन सतिया श्मशान घाट पर शेड निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक प्रतिनिधि जयपाल सिंह, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी व प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक ने संयुक्त रूप से किया। श्मशानघाट शेड का निर्माण कार्य 15 वें वित्त निधि ( जिला परिषद) से किया जाना है। जिप उपाध्यक्ष ने कहा किशेड निर्माण होने से शव लेकर पहुंचने वाले ग्रामीणों को परेशानियों से निजात मिलेगी। धूप, बरसात जैसे मौसम में भी पहुंचने वाले ग्रामीणों को राहत मिलेगी। जयपाल सिंह ने लोगों को कार्य में सहयोग करने की आग्रह किया तथा संवेदक को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने की निर्देश दिया। इस मौके पर बुद्धदेव दत्त, महेश्वर हजाम, रतन सिंह मुंडा, रविंद्र नाथ मुंडा, मानिक दत्ता, कृष्ण सिंह मुंडा, भीम सिंह मुंडा, अघनु महतो, निरंजन सिंह मुंडा, महेश्वर सिंह मुंडा, बलराम मुंडा , धनंजय सिंह मुंडा आदि उपस्थिति थे।
श्मशान घाट पर शेड निर्माण का हुआ शिलान्यास
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Silli News
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.