GA4-314340326 सिल्ली: जल मीनार निर्माण का हुआ शिलान्यास

सिल्ली: जल मीनार निर्माण का हुआ शिलान्यास

 silli(ranchi)  प्रखंड के लोवादाग पंचायत के रांची पुरुलिया पथ सारजमडीह के महतो होटल के समीप मंगलवार को जल मीनार निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक प्रतिनिधि जयपाल सिंह, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक एवं उपप्रमुख आरती देवी ने संयुक्त रूप से किया। 4 हजार लिटर क्षमता वाले जलमीनार का निर्माण कार्य 15 वें वित्त निधि ( जिला परिषद) से  किया जाना है।  जिप उपाध्यक्ष ने ग्रामीणों से कार्य में सहयोग करने की आग्रह किया तथा संवेदक को गुणवत्तापूर्ण  कार्य करने की निर्देश दिया। इस मौके पर शंभू नाथ महतो, बुधराम महतो, सरवन मुंडा, शशि रंजन महतो, शैलेश महतो तुलसी महतो, भृगु राम महतो, अशोक महतो, लतिका देवी, सविता देवी, बिंदु देवी, रीना देवी, पुष्पा देवी, प्रतीमा महतो, भाग्यश्री देवी, बबलु महतो, घासी राम महतो, ग्राम प्रधान रंजीत महतो, प्रेमनाथ महतो आजसू कार्यकर्ता समेत ग्रामीण उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने