sonahatu(ranchi) विधायक सुदेश महतो ने सोमवार को सोनाहातू प्रखंड के जिलिंगसेरेग पंचायत अंतर्गत जामडीह गांव में 1 करोड़ की लागत से डेढ़ किलोमीटर सड़क,तथा कोकाडीह गांव 11लाख की लागत से 700 फीट नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किये। शिलान्यास समारोह को सम्बोधित करते हुए विधायक सुदेश महतो ने कहा कि गांव में शिक्षा और स्वास्थ्य पर गुणात्मक सुधार किया जा रहा है। शिक्षा को लेकर हाई स्कूल और मिडिल स्कूल में स्मार्ट क्लास, स्टूडेंट्स बस सेवा,लाइब्रेरी, आदि की सुविधा दिया जा रहा है। स्वास्थ्य को लेकर हर पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र को विकसित किया जा रहा है। हर घर मे शुद्ध पेयजल पहुँचाने का काम किया जा रहा है।प्रखंड के सभी जर्जर सड़क का मरम्मत किया जायेगा। गांव में राजनीतिक जागरूकता लाने का काम किया गया है। योजनाओं के माध्यम से हम गांव में भरोसा देने का काम कर रहे है। हमारा लक्ष्य सकारत्मक सोच के साथ जेनरेशन को विकसित करना है। मौके पर इचागड़ विधानसभा प्रभारी हेरलाल महतो,मुखिया अवनी सिंह मुंडा,सुनील सिंह चितरंजन महतो, वीणा मुंडा, रमेश मुड़ा, भरत दास, परमेश्वर महतो, शंभूनाथ महतो, अशोक महतो,बिरिंची पुराण,महकम महतो,सहित विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
सोनाहातू में 1.11 करोड़ की दो योजनाओं का हुआ शिलान्यास
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
sonahatu news
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.