GA4-314340326 big breaking/ हाथियों का हमला: नाना को कुचलकर मार डाला, नातिनी को सूंढ से उठlकर पटका, स्थिति नाजुक

big breaking/ हाथियों का हमला: नाना को कुचलकर मार डाला, नातिनी को सूंढ से उठlकर पटका, स्थिति नाजुक


अनिल कुमार चौधरी /angara(ranchi)  घर में अपने नातिनी के साथ खेल रहे नाना के उपर दो जंगली हाथियों ने हमला कर दिया। घटना मंगलवार की शाम आठ बजे टाटी पंचायत के जोड़ासीमर काहिराकोचा में हुआ। इस हमले में नाना धीरेन्द्रनाथ उरांव(65) की मौत हो गई जबकी नातिनी रीना उरांव(8) गंभीर रूप से जख्मी है। हाथियों ने रीना को उठाकर पटक दिया जिससे उसका पेट फट गया। रीना की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है छोटा उदयपुर संतालडीह पुरूलिया बंगाल निवासी धीरेन्द्र नाथ उरांव अपनी पुत्री का ससुराल जोड़ासीमर आया हुआ था। रीना सुरेन्द्र उरांव की पुत्री है। सुरेन्द्र मृतक का दामाद बिरसा उरांव का भाई है। शाम में वह अपने घर के आंगन में नातिनी के साथ खेल रहा था। इसी बीच दो हाथियों के एक झुंड ने आंगन पर हमला कर दिया। नाना को कुचलकर मार डाला व नातिनी को सूंढ में लपेटकर पटक दिया। इधर गांव में हाथियों के आने की सूचना पर ग्रामीण इकटठा हुए और पटाखा आदि छोड़कर हाथी को भगाने का प्रयास किया। ग्रामीणों के इस कवायद से हाथी भड़क गया और ग्रामीणों को खदेड़ने लगा। इससे ग्रामीण भी अपने अपने घरों में दुबक गये। हाथियों के इस आतंक के कारण अभी तक गांव में एंबुलेंस नही पहुंचा है। टाटी मुखिया रामानंद बेदिया ने बताया कि भय से एंबुलेंस पीड़ीत परिवार तक नही पहुंच पा रहा है। गांव के बाहर में ही दोनों हाथी खड़ा है। जिस कारण अभी तक बचाव अभियान शुरू नही हो सका है। ग्रामीण भी अपने अपने घरों में दुबके है। जैसे ही हाथी गांव से बाहर जाएगा बचाव अभियान शुरू होगा। बुधवार को पीड़ीत परिवार को मुआवजा दिया जाएगा। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने