GA4-314340326 पुलिस गश्ती वाहन को हाइवा़ ने मारी टक्कर, पुलिसकर्मी घायल

पुलिस गश्ती वाहन को हाइवा़ ने मारी टक्कर, पुलिसकर्मी घायल

silli(ranchi)  मुरी गोला पथ पर कुतरू के समीप मुरी ओपी की गश्ती वाहन को एक हाइवा़ ने टक्कर मारी जिससे चालक व पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का सिंगपुर नर्सिंग होम में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया। घटना की सूचना पाकर मुरी ओपी प्रभारी कुंदन कुमार सिंह, सिल्ली थाना प्रभारी मोहित कुमार सिंगपुर नर्सिंग होम पहुंचे। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को सुबह 5 बजे प्रतिदिन की तरह मुरी ओपी पुलिस गश्ती में थे। उसी क्रम में मुरी की ओर से तेज गति से जा रहे हाईबा ने कुतरु के समीप उसे  सामने से टक्कर मार दी। जिससे उसमे सवार पुलिस कर्मी शशिधर महतो व चालक विलास कुमार झा गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर हाइवा चालक वाहन को लेकर भागने में सफल रहा। स्थानीय लोगों की मदद से  घायलों को पुलिस वाहन से बाहर निकाला गया। सिंगपुर नर्सिंग होम मुरी  में प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को रिम्स रेफर कर दिया गया है। मुरी ओपी प्रभारी कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। हाइवा का पता लगाया जा रहा है। वहीं सिंगपुर नर्सिंग होम के निदेशक डॉ रमनेश प्रसाद ने बताया कि दोनों घायल खतरे से बाहर है। बेहतर चिकित्सा के लिए रिम्स रेफर किया गया है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने