angara(ranchi) खभावन में रविवार को हूल दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश लकड़ा, विशिष्ट अतिथि श्रद्धा सरना समिति गेतलसूद के अध्यक्ष अजय उरांव, भाजपा नेता पंचम भोगता व आजसू पार्टी के केन्द्रीय सदस्य संजीव सिंह उर्फ छोटू सिंह थे। मौके पर बलिदानी नीलांबर-पीतांबर की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। प्रकाश लकड़ा ने कहा झारखंड के महान सपूत सिद्धू-कान्हू, नीलंबर-पितांबर एवं चांद-भैरव ने 150 वर्ष पूर्व अंग्रेजों के शोषण एवं अत्याचार के खिलाफ स्वाभिमान एवं आत्मसम्मान के लिए संघर्ष का बिगुल फूंका था। यह आंदोलन 1857 के स्वतंत्रता आंदोलन की पृष्ठभूमि थी। यह सबसे अधिक संगठित और सशक्त आंदोलन था। जिसमें संथाली अपनी मातृभूमि की खातिर अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। एक छोटे से गांव से शुरू हुए हूल से पूरे संथाल में ऊर्जा का संचार हुआ, जिसने तत्कालीन अंग्रेज सरकार की नींद उड़ा दी थी। आज के दिन हम झारखंडवासियों को उन महान सपूतों के त्याग बलिदान से प्रेरणा लेकर झारखंड राज्य को विकास के पथ पर आगे बढ़ाते हुए समृद्ध एवं विकसित राज्य बनाने का संकल्प लेना होगा। इस अवसर पर सोहराई बेदिया सहित अन्य उपस्थित थे।
शोषण व अत्याचार के खिलाफ स्वाभिमान का संघर्ष है हूल विद्रोह: प्रकाश लकड़ा
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.