GA4-314340326 बजरंगबली मंदिर के प्राणप्रतिष्ठा को ले निकाली कलश यात्रा

बजरंगबली मंदिर के प्राणप्रतिष्ठा को ले निकाली कलश यात्रा

angara(ranchi)  हरातू के आगरटोली में नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर का तीन दिवसीय(10-12 जून) प्राण प्रतिष्ठा धार्मिक अनुष्ठान सोमवार से शुरू हुआ। पहले दिन कलश यात्रा निकाला गया। गेतलसूद स्थित स्वर्णरेखा नदी से जल का उठाव किया गया। कलश यात्रा में 251 महिलाएं शामिल हुई। मुख्य अतिथि भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, जिप सदस्य अनुराधा मुण्डा, जिप सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा, मुखिया राजेन्द्र बेदिया व भाजपा नेता रामसाय मुण्डा ने कलश यात्रा को रवाना किया। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि मंदिर हमारी आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है। रामकुमार पाहन ने कहा मंदिर के निर्माण से क्षेत्र में धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है। राजेन्द्र शाही मुण्डा ने कहा कि हमें प्रति सप्ताह अपने धार्मिक पूजा पाठ के लिए एकत्रित होना होगा। इस अवसर पर अध्यक्ष नागेश्वर महतो, सचिव संजय करमाली, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र मुण्डा, उपाध्यक्ष हरिकिशुन महतो, धनकिशोर महतो, संजय नायक, नंदलाल राम, शिवधर रजवार, द्वारिका रजवार, लालमोहन पाहन, तुलसी मुंडा, तीर्थंनाथ महतो, दीपक रजवार, अशोक रजवार, बिहारी महतो, संतोष पाहन आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने