GA4-314340326 breaking news/ हत्या कर शव को पत्थर खदान में फेंका, 25 दिनों बाद शव की पहचान

breaking news/ हत्या कर शव को पत्थर खदान में फेंका, 25 दिनों बाद शव की पहचान

मृत प्रेम कुमार महतो
तारकेश्वर महतो/silli(ranchi)  सिल्ली थाना क्षेत्र से लापता युवक का शव अनगड़ा थाना क्षेत्र में  मिलने की सूचना 25 दिनों बाद शुक्रवार को परिजनों को मिली। जानकारी के मुताबिक सिल्ली थाना क्षेत्र के टूटकी नवाडीह निवासी गोरांग महतो के पुत्र  प्रेम कुमार महतो (24) पिछले 20 मई से आपने घर से शाम 4 बजे अपनी मां से  बाजार जा रहे कहकर निकला था। जाते समय प्रेम अपने दोस्त वरुण कुमार महतो से उसका बाइक (जेएच 01डीई 9132) को 20 मई को मांग कर निकला था। वापस नहीं लौटने पर उनके दोस्तो से जानकारी ली गई परंतु कुछ भी जानकारी नहीं मिला। तब उनलोगो ने कई दिनों तक अपने रिश्तेदार एवं यहां वहां ढूंढने लगे, थक हार कर कहीं नहीं मिलने पर 26 मई को इसकी सूचना सिल्ली पुलिस को दी गई। उनके पिता गोरांग महतो ने बताया की कुछ दिन पूर्व ही मोबाइल फोन में जोन्हा के एक संजय नामक व्यक्ति से बिजनेस संबंधी रूपयो को लेकर बक झक भी हुई थी। इधर 22 मई को वरूण ने अपने बाइक को प्रेम को देने संंबंधी जानकारी सिल्ली थाना पुलिस को दी थी।

लेनदेन को लेकर जोन्हा के संजय से हुआ था बकझक
 
रोती बिलखती मां
अनगड़ा पुलिस ने बताया की युवक की शव को पिछले महीने 21 मई को ही अनगड़ा महलीहुहु में बंद पड़े एक पत्थर खदान से बरामद किया था। पुलिस का मानना है कि हत्या कर शव को खदान में फेंका गया था। परंतु पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सब कुछ पता चल जाएगा। 14 जून को उनके परिजन ने अनगड़ा थाना  उनकी तस्वीर को देख पहचान की। घर में परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक की मां ने बताया कि वह घर के कमाऊ सदस्य था। जिससे घर चलता था। गांव में ही वह छोटा सा किराना दुकान चलाता था। परिवार में माता पिता के अलावे छोटा एक भाई दो बहन है। एक बहन की शादी हो गई है। 

अंतिम दर्शन भी नही कर पाया परिवार

अपने पुत्र का मुंह भी नहीं देख पाए परिजनों का इसका मलाल है। परिजनों को अनगड़ा थाना पुलिस ने बताया कि मृतक प्रेम कुमार का शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया था  रिम्स प्रबंधन के द्वारा 5 दिनों के बाद अज्ञात शव मानकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव के उनके दोस्त वरुण कुमार महतो से अपने बाइक को 20 मई को मृतक प्रेम कुमार महतो बैंक जाने के नाम पर लिया था। दो दिन तक वापस नही करने पर वे उनके घर पर उसके संबंध में जानकारी लिया परंतु उसके घर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिलने पर वरुण कुमार ने सिल्ली थाना को एक लिखित सूचना  भी दी थी।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने