GA4-314340326 आजसू पार्टी का प्रखंड मुख्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन व गेट जाम आंदोलन

आजसू पार्टी का प्रखंड मुख्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन व गेट जाम आंदोलन

 

angara(ranchi)  आजसू कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय में धरना प्रदर्शन व गेट जाम आंदोलन किया। केंद्रीय सचिव पारसनाथ उरांव व केंद्रीय सचिव सह जिप सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय का घेराव प्रदर्शन किया। पारसनाथ उरांव ने कहा कि राज्य में प्रखंड से लेकर सचिवालय तक भ्रष्टाचार चरम पर है, लोगों की समस्या सुनने वाला कोई नहीं है। बगैर चढ़ावा के यहां कोई काम नहीं होता है। प्राकृतिक आपदा से पीड़ित व्यक्ति से भी पैसे की मांग की जाती है। कार्यालय में सीओ मौजूद नहीं थे, वहीं बीडीओ वार्ता के लिए जब बाहर नहीं आये तो आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय का मेन गेट जाम कर दिया। बाद में अनगड़ा पुलिस ने बीच-बचाव कर जाम हटाया व आजसू कार्यकर्ताओं की वार्ता बीडीओ से कराया। मौके पर बीडीओ को जनसमस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया। कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों को जन समस्याओं को लेकर संवेदनशील बनने की मांग की। कार्यक्रम में महिला जिलाध्यक्ष वीणा देवी, युवा नेता आतिश महतो, जगन्नाथ महतो, जितेन्द्र सिंह, रौशनलाल मुंडा, धर्मेन्द्र सिंह, राजेश पाहन, रिजवान अंसारी, शंकर मुंडा, अर्जुन राम, भुवनेश्वर बेदिया, जयशंकर पाहन, ज्योतिष महतो, महावीर महतो, बिपिन मुंडा, संजय महतो आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने