GA4-314340326 आजसू स्थापना दिवस: आंदोलनकारियों को किया सम्मानित

आजसू स्थापना दिवस: आंदोलनकारियों को किया सम्मानित

 silli(ranchi)  सिल्ली अम्बेडकर पार्क के समीप स्गुथित कला भवन परिसर में शनिवार को आजसू पार्टी का स्थापना दिवस यूवाओं को समर्पित  बलिदान दिवस के रूप मे मनाया गया। सिल्ली विधानसभा आजसू पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक ने की। मुख्य अतिथि आजसू पार्टी प्रमुख सह स्थानीय विधायक सुदेश कुूमार महतो, बुद्धिजीवी मंच के पदाधिकारी एवं महिला नेत्रियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मौके पर विधायक ने विधानसभा क्षेत्र के 200 आंदोलनकारियों को अंगवस्त्र व माला पहनाकर तथा पर्वियावरण के रक्षा के लिए पौधा देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में रिया पाठक एवं कस्तूरबा विद्यालय के छात्राओं ने सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति दी। 

सुदेश कुमार महतो ने कहा कि  आजसू का गठन आंदोलन के कोख से हुआ है, और अलग झारखण्ड आंदोलन में आजसू पार्टी का महत्व पूर्ण योगदान रहा है, आज पूरे झारखण्ड में आजसू पार्टी स्थापना दिवस को बलिदान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि आजसू पार्टी अपने संघर्ष की अतीत को कभी हाशिए पर नहीं जाने देना चाहती है। अलग राज्य गठन के बाद झारखंड में परिस्थितियां लगातार बदल रही है इन हालात में पार्टी अपनी जवाबदेही से कभी पीछे नहीं हटेगी। बलिदान और संघर्ष हमारा स्वाभिमान है। हम सभी कार्यकर्ताओं को झारखंडी अरमानों को पूरा करने की दिशा में संकल्पबद्ध होकर कार्य करना है। राज्य की अस्मिता की रक्षा का दायित्व हमारे कंधों पर है। बलिदान दिवस पर हम राज्य के युवाओं को झारखंड अलग राज्य आंदोलन के इतिहास से रूबरू कराने के साथ ही इस आंदोलन में अपनी महती भूमिका निभाने वाले आंदोलनकारियों को सम्मानित कर रहे हैं।  सभी कार्यकर्ता समाज और संगठन के प्रति सभी दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करें। बदलते परिस्थितियों में भी हमें एक अच्छे और बेहतर झारखंड का निर्माण करना है। आजसू के कार्यकर्ताओं को अपने संघर्ष और एकजुटता को धार देना होगा। कार्यक्रम में शामिल हुए क्षेत्र के युवाओं को आंदोलनकारियों ने अपने संबोधन के माध्यम से आंदलोन के महत्व और इतिहास की जानकारी दी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य के युवाओं को इस ऐतिहासिक गौरव गाथा से जोड़ना और आंदोलनकारियों के बहुमूल्य विचारों को एकत्रित कर उनके अंदर राज्य के प्रति एक नई ऊर्जा का संचार करना था। साथ ही इस दौरान झारखंड आंदोलन में अपने प्राणों की आहूति देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। वीडियो चित्रण के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं को झारखंड अलग राज्य आंदोलन की पीड़ा, वेदना, संघर्ष, जुनून, जज्बे से अवगत कराया गया। विधायक ने  कहा कि झारखंड अलग राज्य आंदोलन के वीर आंदोलनकारियों के बलिदान को हम कभी भी भुला नहीं सकते। युवा राज्य के भविष्य हैं। युवाओं को राज्य के वर्तमान के साथ-साथ हमारे गौरवशाली इतिहास से जोड़ना हमारा उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि  आज पूरे झारखण्ड में आजसू पार्टी स्थापना दिवस को बलिदान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। झारखंडी अधिकार, संघर्ष, भावनाओं और सपने को साकार करने के लिए पार्टी सदा संघर्षरत रहेगी। आजसू से लोगों की उम्मीदें हैं। हम विकास और झारखंडी विचारधारा की राजनीति करते हैं। वहीं विधायक समेत पुरे विधानसभा क्षेत्र से भारी संख्या में उपस्थित पार्टी के सभी अनुषंगी इकाई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने झारखंडी जन भावनाओं के अनुरूप चलने और झारखंडी  विचारों को स्थापित करने को लेकर सामुहिक रूप से खड़े होकर संकल्प लिया। कार्यक्रम मे लक्ष्मी  महतो, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, धीरेंद्र नाथ महतो  आदि ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन  जितेंद्र बड़ाइक ने धन्यवाद विजय चंद्र महतो ने किया। इस मौके पर केंद्रीय संगठन सचिव जयपाल सिंह, सुनील सिंह, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी,पुर्व जिप सदस्य शुशील महतो , पुर्व जिप सदस्य गौतम कृष्ण साहू,  संजय सिद्धार्थ, उप प्रमुख आरती देवी, सोमरी देवी, चारु बाला देवी, पंसस ज्योति कुमारी,प्रखंड अध्यक्ष  रविंद्र करमाली, त्रिलोचन महतो, मुखिया  रेखा देवी,रामस्वरूप मंडल, डबलु महली, रंग बहादुर महतो, सुभाष  महतो त्रिलोचन महतो, शिवशंकर प्मोरसाद, सनत राय, गौतम सिंह देव, नवल किशोर सिंह देव, मो चांद , मो अनवर, गणेश महतो,  मनोहर महतो, विश्वनाथ महतो, कामदेव सिंह, मनोज साव, पंकज साहू, शशि सोनार समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने