angara(ranchi) रोज आइलैंड को ग्रामीणों ने अनिश्चित काल के लिए बंद करा दिया। रोज आइलैंड जानेवाले मार्ग को बांस-बल्ली से बांधकर बंद कर दिया गया। पोस्टर साटकर आइलैंड के बंद होने की जानकारी दी गई। चारू के पंसस अनिल कुमार महतो ने बताया कि एक माह के दौरान आइलैंड परिसर में फैली गंदगी, छेड़खानी की घटना में वृद्धि व असमाजिक तत्वों के जमावड़ा को देखते हुए फिलहाल आइलैंड को बंद किया गया है। बारिश के बाद रेनोवेशन करके आइलैंड को फिर से खोला जाएगा। साथ ही ग्रामीणों, पर्यटन विभाग व स्थानीय प्रशासन की भागीदारी से समिति गठन कर आइलैंड को शुरू किया जाएगा। इसके बाद आइलैंड घूमने का समय सुनिश्चित किया जाएगा। जिस तरह से यहां पर असमाजिक तत्वों को जमावड़ा हो रहा था कभी भी विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न् हो जाती। इधर सिकिदिरी थाना प्रभारी दीपक सिन्हा ने बताया कि प्रशासन के तरफ से आइलैंड को बंद नही किया गया है। लेकिन लगातार हो रही गंदगी की कई बार ग्रामीणों ने शिकायत की थी। इस मामले में एक बार ग्रामीणों व बुद्धिजीवियों के साथ बैठक क आगे का निर्णय लिया जाएगा।
रोज आइलैंड अनिश्चितकाल के लिए बंद
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.