GA4-314340326 क़ृषि सेवा केंद्र गोंदलीपोखर में उन्नत किस्म के धान बीज की बिक्री शुरू

क़ृषि सेवा केंद्र गोंदलीपोखर में उन्नत किस्म के धान बीज की बिक्री शुरू

उन्नत किस्म के धान बीज बिक्री केन्द्र का उदघाटन करते
angara(ranchi)  गोंदलीपोखर स्थित क़ृषि सेवा केंद्र में रविवार को उन्नत किस्म के धान बीज बिक्री केन्द्र का उदघाटन किया गया। इसका उदघाटन अनगड़ा के जिला परिषद सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा ने किया। क़ृषि सेवा केंद्र के खुलते ही धान के बीज को खरीदने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। राजेन्द्र शाही मुण्डा ने बताया कि मय पर किसानों को उन्नत किस्म के धान बीज, कीटनाशक व खाद मिलने से किसान आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर होंगे। कृषि सेवा केन्द्र लगातार किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रयत्नशील है। केंद्र के प्रॉपराइटर पंकज कुमार महतो ने बताया कि किसानों के बीच बायर, पायोनियर, वीएनआर, सवा सीड्स, एडवांटा प्रजाति के धान बीज कि मांग अधिक है। बताया कि खेत में मिट्टी में नमी आते ही किसानों के चेहरे खिल गए है। बीज कि मांग बढ़ गई है। ज्ञात हो कि कृषि सेवा केन्द्र पिछले चार दशक से किसानों को उन्नत किस्म के धान बीच किसानों को उपलब्ध कराता रहा है। साथ साथ धान की प्रत्यक्षण भी किया जाता है। किसानों के उपज की लगातार मानिटरिंग की जाती है। समय समय पर अधिक उपज के लिए किसानों को प्रशिक्षण आदि भी कराया जाता है। कीटनाशक, जैविक व रासायनिक खाद सहित अन्य कृषि सामग्री किसानों को उपलब्ध कराया जाता है। पंकज महतो बताते है किसानों की आयवृद्धि को लेकर गंभीरता से काम कर रहे है। इसके लिए कई संस्थानों का सहयोग भी ले रहे है। किसानों के विश्वास के कारण ही कृषि सेवा केन्द्र लगातार किसानों के बीच बेहतर तरीके से काम कर रहा है।  इस मौके पर जगरनाथ महतो, मंगल उरांव, आनंद महतो, सहदेव महतो, दिलुवा मुण्डा, शनिका पाहन, सहज भोगता, अनिता देवी, फुलवा देवी सहित अन्य किसान उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने