GA4-314340326 जान बची: सर्पदंश से पीड़ीत को बचाया

जान बची: सर्पदंश से पीड़ीत को बचाया

 

silli(ranchi)  सिल्ली में देर रात सोने के क्रम में एक व्यक्ति को जहरीले सांप ने काट लिया। व्यक्ति की  हालत गंभीर होने पर सिंगपुर नर्सिंग होम मुरी में भर्ती कराया गया। जहां डॉ रमनेश प्रसाद की प्रयास से उसकी जान बचा लिया गया, नर्सिंग होम पर व्यक्ति का उपचार अभी जारी है। मिली जानकारी के अनुसार सिल्ली क्षेत्र के हरिडीह निवासी करीब 35 शुक्रवार को देर रात खाना खा  कर सोने जा  रहा था, तभी एक जहरीले सांप ने उसके हाथ में काट लिया ,सांप काटने से सलमा जोर जोर से चीख पुकार लगाकर परिजनों को सांप काटने की जानकारी दी, जब तक परिजन समझ पाते तब तक व्यक्ति की हालत काफी खराब होने लगी, तत्काल परिजनों ने रंथु को सिंगपुर नर्सिंग होम लेकर पहुंचे जहां पर मौजूद डॉ रमनेश प्रसाद ने उसकी की हालत नाजुक देखते हुए अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों की मदद से रंथू गोराई का उपचार करना शुरू कर दिया। जिससे रंथु की जान को बचा लिया हालत में काफी सुधार होने के बाद पीड़ित व्यक्ति के परिजनों ने डॉ रमनेश की प्रशंसा करते हुए कहा कि अगर आप निष्ठा पूर्वक उपचार ना करते तो कुछ भी हो सकता था। इस संबंध में नर्सिंग होम संचालक डॉ रमनेश प्रसाद का कहना है की गंभीर हालत में व्यक्ति को नर्सिंग होम में भर्ती किया गया था। एंटी वेनम का डोज दिया गया। लगातार उपचार करने के बाद काफी सुधार हुआ है। लेकिन अभी भी पीड़ीत का उपचार जारी है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने