angara(ranchi) साल्हन गांव में आयोजित 9 दिवसीय शिव आराधना का पर्व मंडा पूजा झुलन व रात्रि जागरण के साथ रविवार को संपन्न हो गया। इस दौरान 111 शिव भक्तों ने नंगे पांव दहकते अंगारे में चल कर भगवान शिव के प्रति अपने आस्था दिखाई। रात्रि में बंगाल और साल्हन के कलाकारों के द्वारा छह नृत्य का मनभावन प्रस्तुति किया गया। जागरण का उद्घाटन डॉ रिझू नायक, भाजपा नेता रामसाय मुंडा, ग्राम प्रधान शिबू मुंडा, ग्राम दिनेश चौधरी, रामपद चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। पूर्व विधायक रामकुमार पाहन व जिप सदस्य अनुराधा मुंडा ने भी कार्यक्रम उपस्थित होकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन को सफल बनाने में मंडा पूजा अध्यक्ष किशोर मुंडा, सचिव ज्योतिष चौधरी, राजू नायक, पदुमनाथ चौधरी, तुलसी महतो, कुंदन गोस्वामी, बिरजा मुंडा, डुमेश्वर चौधरी आदि का अहम योगदान रहा।
दहकते अंगारे पर चल शिवभक्तों ने दी अग्निपरीक्षा
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.