GA4-314340326 सिल्ली: सड़क दुघर्टना में अज्ञात युवक की मौत

सिल्ली: सड़क दुघर्टना में अज्ञात युवक की मौत

 

silli(ranchi)  रांची पुरुलिया मार्ग पर सिल्ली आजसू प्रधान कार्यालय के समीप गुरुवार की सुबह में सिल्ली थाना की पुलिस ने एक 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद की है। सिल्ली पुलिस ने बताया कि सुबह में सड़क पर उक्त युवक गंभीर रूप से घायल पड़ा हुआ था। तत्काल उसे इलाज के लिए सिल्ली अस्पताल लाया गया, जहां चिकत्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। शरीर पर कई जगह पर चोट के निशान थे। संभवत किसी अज्ञात वाहन की चपेट के आने से घटना घटी होगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया। इधर पुलिस घटना की जांच की जा रही है। वहीं पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने उक्त युवक को पिछले कई दिनों से सिल्ली आस पास में घूमते तथा विक्षित जैसा हरकत करते भी देखा है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने