GA4-314340326 राजकुमार महतो की शहादत दिवस पर हुआ खेलकूद प्रतियोगिता

राजकुमार महतो की शहादत दिवस पर हुआ खेलकूद प्रतियोगिता

angara(ranchi) शहीद लांस नायक राजकुमार महतो का 20वां शहादत दिवस मंगलवार को मासू, मंझिलाटोली में मनाया गया। शहीद के आदमकद प्रतिमा पर पुर्व सांसद रामटहल चौधरी, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, भाजपा नेता रणधीर चौधरी, जिप सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा, पंसस मदरा मुंडा, मुखिया कविता देवी सहित शहीद की मां देवमंती देवी, पत्नी जयप्रभा महतो, भाई अमरनाथ महतो ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस मौके पर मासू पतरा में शहीद राजकुमार महतो खेल मैदान का उदघाटन किया गया। अतिथियों के द्वारा शहीद की मां और पत्नी को सम्मानित किया गया। इस दौरान आयोजित कई खेल प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विष्णु महतो, कारीनाथ महतो, ग्राम प्रधान देवराज पहान, अजीत महतो, जगन्नाथ महतो, कृष्णा भगत, मोहन महतो, मुलु महतो, बृजलाल महतो, सूरज महतो, विशेश्वर मुंडा, तेजनाथ महतो, गोपाल महतो, अगमलाल महतो सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने