GA4-314340326 अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

 

Silli(ranchi) क्षेत्रिय उपनिदेशक डॉ विनोद कुमार ने सिल्ली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का  निरीक्षण किया । इस क्रम में उन्होंने घूम-घूमकर अस्पताल का जायजा लिया। अस्पताल की साफ सफाई सहित अन्य सुविधाओं का मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान  अस्पताल प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ  प्रियंका कुमारी सिंह से स्वास्थ्य से सबंधित कई जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रसव से संबंधित विवरण भी देखा और आवश्यक निर्देश देते हुए किसी भी तरह का लापरवाही होने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी।सभी एएनएम एवं सीएचओ के अपने प्रतिनियुक्ति केंद्र पर रहकर कार्य सुनिश्चित करने एवं नियमित रूप से टीकाकरण अभियान चलाने का निर्देश दिया।। उन्होंने अस्पताल के सभी विभागों का निरीक्षण किया। आपरेशन थिएटर के अलावा सभी विभाग के कक्ष की जानकारी ली। चिकित्सक, एएनएम व स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति की जानकारी ली। इस मौके पर दंत चिकित्सा विनीता कुमारी डॉ विवेक कुमार, लिपिक छोटेलाल पटेल, संजय कुमार महतो, मारुति नंदन चक्रवर्ती, शशि भूषण चौबे, कमल कुमार डे, संजीव कुमार महतो एवं सभी स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم