GA4-314340326 विधायक की पहल पर ट्रांसफार्मर लगा, ग्रामीणों में खुशी

विधायक की पहल पर ट्रांसफार्मर लगा, ग्रामीणों में खुशी

 

silli(ranchi)  प्रखंड के धोवाटिकरा गांव में पिछले 20 दिनों बाद रविवार को विधायक सुदेश कुमार महतो के पहल पर नया ट्रांसफार्मर लगा। ग्रामीण जगदीश कुमार महतो ने बताया कि धोवाटिकरा गांव का 25 केवीए का ट्रांसफार्मर पिछले 20 दिनों पूर्व जल गया था। जिसकी सूचना विभाग को दी गई थी। लेकिन  इस दिशा में विभाग उदासीन रहा। गरमी के इस मौसम में बिजली बाधित रहने से पंखा, टीवी समेत विद्युत संबंधित  सामग्री यूं ही बेकार पड़ा हुआ था। इतना ही नहीं मोबाइल चार्ज करने के लिए भी लोगों को दूसरा गांव जाना पड़ रहा था। वही किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध नहीं होने  से फसलों को भी नुकसान हो रहा था। स्थानीय ग्रामीणों ने पिछले दिनों इसकी सूचना विधायक सुदेश कुमार महतो को दी थी। विधायक ने विभाग से बात कर शनिवार को ग्रामीणों को ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया। आजसू पार्टी के क्षेत्रीय प्रभारी लक्ष्मण महतो विकास महतो एवं  ग्रामीणों की सहयोग से विद्युत कर्मियों ने रविवार शाम तक विद्युत बहाल करा दिया। इस कार्य पर खुशी जाहिर करते हुए ग्रामीणों ने विधायक सुदेश कुमार महतो को आभार व्यक्त किया। आभार व्यक्त करने वालों में जगदीश कुमार, मनोज महतो, अशोक महतो, मुन्ना महतो, विकास महतो, अजय महतो, सुकराम महतो, सूरेश महतो, धन्नंजय महतो आदि शामिल है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने