GA4-314340326 Big breaking/ दो बाइक की टक्कर, छात्र सुदेश महतो की मौत, चार गंभीर

Big breaking/ दो बाइक की टक्कर, छात्र सुदेश महतो की मौत, चार गंभीर

मृतक सुदेश महतो
तारकेश्वर महतो /silli(ranchi) सिल्ली-रांची पुरुलिया मार्ग सिल्ली संत रविदास चौक के समीप बाइक से बाइक सीधे टक्कर एक युवक की मौत चार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का सिल्ली अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए घायलो को रिम्स रेफर कर दिया गया। परंतु उनके परिजनों ने मुरी स्थित सिंहपुर नर्सिंग होम ले गए जहां उनका इलाज चल रहा है।वही सिल्ली पुलिस से शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए रूम से भेज दिया है। 
मृतक ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर लिखा
*मेरी मौत ऐसी हो लोग कहे कल ही उससे बात हुई थी।*





जानकारी के मुताबिक सिल्ली बंता निवासी कपिल गोप के गांव में ही एक रिश्तेदार के यहां दो दिन बाद विवाह है। उसी को लेकर कपड़े की खरीददारी करने बहन नूरी कुमारी तथा भतीजी परी कुमारी के साथ शनिवार 11 बजे दिन आपने बुलेट मोटर साइकिल से सिल्ली में खरीदारी कर बुलेट मोटर साइकिल पर तेल लेने सिल्ली एस एस 10+2 स्कूल समीप साहू पेट्रोल पंप से तेल लेकर वापस बंता जा रहे थे। इसी क्रम में सिल्ली संत रविदास चौक के समीप विपरीत दिशा से टूटकी नवाडीह निवासी बसंत महतो के पुत्र मनसा महतो, तथा उनके दोस्त पटका मैसुडीह निवासी राजेश महतो के पुत्र सुदेश कुमार महतो 19 के साथ बॉक्ससर सिटी बाइक से मुरी के और जा रहे थे।जिससे सीधे टक्कर हो गई। जिससे सुदेश कुमार महतो, मनसा महतो, कपिल गोप, परी कुमारी, नीरू कुमारी घायल हो गए। जिससे स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सिल्ली अस्पताल लाया गया। जहां पर मैसूडीह निवासी सुदेश कुमार महतो को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर जिला परिषद सिल्ली  पूर्वी के प्रतिनिधि अखिलेश महतो, आजसू नेता विकास महतो आदि अस्पताल पहुंचे। वही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे। अपने मृत पुत्र को देख रो रो कर बुरा हाल था। वही उनकी मां रो रो बेहोश हो जा रही थी। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिससे इलाज कर शाम को छोड़ दिया गया। मृतक सुदेश कुमार महतो सिल्ली इंटर कॉलेज के छात्र था।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने