GA4-314340326 केंद्रीय मंत्री संजय सेठ का सिल्ली में हुआ भव्य स्वागत

केंद्रीय मंत्री संजय सेठ का सिल्ली में हुआ भव्य स्वागत


silli(ranchi)  रांची सांसद सेठ  एक दिवसीय दौरे पर सोमवार को सिल्ली पहुंचे। भाजपा व आजसू कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने विभिन्न चौक चौराहों पर उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान  उन्होंने बूढ़ाआम में शहीद रघुनाथ महतो, झारखंड मोड में स्व निर्मल महतो, थाना चौक के समीप दल गोविंद कुशवाहा, सिंहपुर चौक में स्व विष्णु चरण महतो तथा बंता चौक में भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वे बांसारुली गांव पहुंच कर दिवंगत भाजपा सिल्ली मंडल अध्यक्ष  विनोद प्रसाद साहू तथा  सिल्ली सोनार टोला के दिवंगत दिवंगत भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता के परिजनों से मुलाकात की। वे मुरी के सिंहपुर नर्सिंग होम पहुंच कर मरीजों के बीच फलों का वितरण किया। तथा मरीजों की जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान वे सिल्ली स्थित आजसू पार्टी नगर कार्यालय भी पहुंचे जहां प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र करमाली,नगर अध्यक्ष भरत देव साय, मनोज साव, शशि सोनार, सुरेश मुंडा आदि ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया ।ज्ञात हो की संजय सेठ दूसरी बार रांची लोकसभा से जीत हासिल करने के बाद राज्य के रक्षा मंत्री के रूप में पदभार संभाला है। दौरे के दौरान लोगों ने भारत माता की जय एवं जय श्री राम के नारे लगाए। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा की जीत के बाद क्षेत्र भ्रमण लगातार जारी है। इसी के दौरान सिल्ली सोनाहातु होते हुए बुंडू के कार्यक्रम में हिस्सा लेना है। सभी जानताओ  से मुलाकात कर आभार जताते हुए उन्होंने कहा की निःस्वार्थ भाव से समाज का कार्य करता रहूंगा। कल भी कार्यकर्ता था आज भी हूं और कल भी कार्यकर्ता रूप में कार्य करता रहूंगा।  सिल्ली के लोगों ने मुझे जो प्यार दिया है, अब प्यार लौटने का समय मेरा आ गया है।  आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के जी तोड़ मेहनत एवं जनता का मोदी पर अटूट विश्वास से यह जीत सुनिश्चित हुई है। उन्होंने कहा की हमारे जैसे छोटे कार्यकर्ता को मोदी कैबिनेट में जगह मिलना यह सिर्फ भाजपा में ही संभव है। सिल्ली की जनता का विश्वास कभी टूटने नहीं देंगे।  क्षेत्र के विकास के लिए हमे जो भी परिश्रम करना पड़े हम करेंगे। मौके पर निवर्तमान उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय, कुरमाली भाषा परिषद के अध्यक्ष डॉ  राजा राम महतो,भाजपा ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष विनय महतो धीरज, भाजपा नेता मुकेश मुक्ता, रेखा देवी, खुश्बू साहू, डॉ रमनेश प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद साय, अंबुज रजक,सुधीर साहू, रघुवीर प्रसाद महतो राजेश कुमार सिंह, अमित महतो, पांडे महतो सृष्टि धर महतो समेत भाजपा व आजसू के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने