angara(ranchi) रांची सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सोमवार को अनगड़ा प्रखंड के गोंदलीपोखर, जोन्हा व बरवादाग क्षेत्र का दौरा किया व ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले। मौके पर भाजपा व आजसू कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों एवं फूल-मालाओं से साथ उनका स्वागत किया। संजय सेठ ने कहा कि झारखंड से भ्रष्टाचारी कांग्रेस झामुमो की भ्रष्ट सरकार की विदाई तय है। कांग्रेस ने कुचक्र रचा, महिलाओं को एक एक लाख रुपए खटाखट देने का गारंटी कार्ड भरवाया, बावजूद भाजपा पर लोगों का विश्वास कायम रहा। मौके पर व्यापार संघ गोंदलीपोखर के द्वारा केंद्रीय मंत्री का नागरिक अभिनंदन किया गया। मंत्री ने शहीद हवलदार हरखनाथ महतो, निर्मल महतो व अमर शहीद जीतराम बेदिया के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर जिप सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा, जिप सदस्य अनुराधा मुण्डा, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, नीलकंठ चौधरी, दीपक सोनी, शिवशंकर केशरी, संजय केशरी, संजीव विजयवर्गीय, सुरेंद्र महतो, अनुराधा मुंडा, राजेन्द्र शाही मुंडा, रौशनी खलखो, रामसाय मुंडा, रामनाथ महतो, कामेश्वर महतो, अजय महतो, पारसनाथ उरांव, उमेश कुमार बड़ाईक, विरेन्द्र सिंह भोगता, वसंत साहू, मनोज मुंडा, बुधराम बेदिया सहित अन्य उपस्थित थे।
ग्रामीणों से मिले केन्द्रीय मंत्री जनसमस्याओं की ली जानकारी
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.