|
मृतक कुलेश |
angara(ranchi) अनगड़ा-मुरी मार्ग के चमघाटी में मंगलवार की दोपहर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक स्कूटी सवार एक नाबालिग की मौत हो गई, वहीं दो अन्य घायल हो गये।
मृतक कुलेश लोहरा(17) जोन्हा फाल में होटल चलाने चाला सुकरा लोहरा का पुत्र है। बताया गया कि कुलेश स्कूटी पर सवार होकर घर से गोंदलीपोखर जा रहा था। उसके साथ उसके गांव का ही
गोविंद लोहरा व मन्नु महतो भी स्कूटी पर सवार थे।
|
दोनों घायल |
चमघाटी के तीखे मोड़ पर एक तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने स्कूटी को सामने से टक्कर मार दिया। इससे स्कूटी सवार तीनों सड़क पर जा गिरे। मौके पर ही स्कूटी चला रहे कुलेश की मौत हो गई वहीं गोविंद व मन्नु घायल हो गये। दोनों घायलों का इलाज सीएचसी में करके छुट्टी दे दिया गया। वहीं कुलेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया है। अनगड़ा थाना पुलिस ने स्कूटी को जब्त कर लिया है।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.