GA4-314340326 रांची सांसद संजय सेठ के केन्द्रीय मंत्री बनने पर कार्यक्रताओं ने दी बधाई, मिठाइयां बांटी

रांची सांसद संजय सेठ के केन्द्रीय मंत्री बनने पर कार्यक्रताओं ने दी बधाई, मिठाइयां बांटी

angara(ranchi) रांची सांसद संजय सेठ को भारत सरकार में केन्द्रीय मंत्री बनाये जाने पर सिकिदिरी में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटी गई। इसका नेतृत्व भाजपा नेता सुजीत कुमार कर रहे थे। सिकिदिरी बस स्टैंड, थाना चौक, हरातू, हेसातू आदि जगहों पर मिठाई बांटकर हर्ष व्यक्त किया गया। सुजीत कुमार ने कहा की 62 वर्ष बाद मोदीजी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री और रांची सांसद संजय सेठ के मंत्री बनना हम सभी कार्यक्रताओं के लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर भाजपा सिकिदिरी मंडल महामंत्री सत्यपाल राउत, मंत्री रमन कुमार, महिला नेत्री काजल विश्वकर्मा, विजय सिंह, विजय रजवार, संजय राणा, कृष्ण गोपाल भद्र, मनोज करमाली, प्रदीप साहू, पुंदेश्वर चौधरी, मुन्ना चौधरी, विजय राहुल आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने