GA4-314340326 जोन्हा में हुल दिवस

जोन्हा में हुल दिवस

angara(ranchi) आजसू पार्टी के द्वारा रविवार को गुड़ीडीह वन विश्रामागार में हूल दिवस मनाया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो सहित अन्य लोगों ने सिद्धो-कान्हू की चित्र पर माल्यार्पण किया। सुदेश ने कहा कि झारखंड के लोगों ने कभी भी अंग्रेजों की गुलामी स्वीकार नहीं की। उन्होंने हमेशा अंग्रेजों, सामंती व्यवस्था और महाजनी प्रथा के खिलाफ बगावत किया। यह प्रथम सिपाही विद्रोह से पहले भी हुआ व बाद में भी होता रहा।  कार्यक्रम में जिप सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा, मुखिया विजय उरांव, राजू महली, शंकर बेदिया, शंकर मुंडा, सीताराम साहू, मो रिजवान, मो इरफान, पंकज गुप्ता, छोटेलाल बेदिया, दिलीप बेदिया, दीनदयाल बेदिया, दिनेश बेदिया, राजाराम मुंडा, पंकज महतो, घासनी देवी, कपिल लोहरा, शंभु साहू, चंद्रभूषण लोहरा, रवि उरांव, लालू उरांव सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم