sonahatu(ranchi) प्रखंड बीआरसी कार्यालय के तत्वाधान में राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार में प्रखंड स्तरीय एकदिवसीय स्कूल रुआर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता बीडीओ खगेश कुमार ने की। जबकि संचालन शिक्षक संघ के अध्यक्ष इंद्रजीत बैठा ने किया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित सोनाहातू के जिप सदस्य मंजू सिंह मुंडा ने कहा कि हमें समन्वय स्थापित करते हुए इस अभियान में कार्य करने की जरुरत है। तभी सफलता हासिल हो सकती है। बालपंजी के अनुसार स्कूलों में सभी बच्चों का नामांकन हो जाना चाहिए। वहीं, शिक्षकों का प्रयास होना चाहिए कि स्कूलों के पोषक क्षेत्र में एक भी बच्चा क्षितिज नहीं रहे। मुंडा ने कहा कि शिक्षक जिम्मेंदारी के साथ बेहतर तरीके से कार्य करें। इनके अलावे कार्यशाला को उपप्रमुख सविता देवी, मुखिया विकास सिंह मुंडा,बीईईओ विमल कांत झा, डीडीओ प्रशांत कुमार दत्ता, बीपीओ गोपाल ठाकुर आदि ने भी संबोधित किया। कार्यशाला में लेखापाल राकेश शिवदर्शी, जेई नंदलाल महतो, मध्याह्न भोजन कोषांग के सर्वेशवर महतो, कोडिनेटर प्रतिमा कुमारी, दीनानाथ महतो, संकुल साधन सेवी झरिया महतो, बनमाली महतो, अरुण कुमार महतो, बादल मंडल, अभिराम महतो, प्रधानाध्यापक रामेशवर सेठ, शंभुशरण मुंडा, सहायक अध्यापक संघ के अध्यक्ष पुरन महली, रमेश गौंझू, राजेंद्र बेदिया, महेंद्र नाथ वर्मा, मधुसूदन सिंह मुंडा, घासीराम मुंडा, रंजीत कुजूर, संदीप कुमार दत्त, जर्नादन राम, नंदकिशोर महतो, नरेश कुमार महतो, सहित सभी प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के प्रधान शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद थे।
सोनाहातू: स्कूलों में सभी बच्चों का हो नामांकन
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.