silli(ranchi) सिल्ली के रजक टोला में भाजपा सिल्ली मंडल महिला मोर्चा की एक बैठक का आयोजन गया। जिसकी अध्यक्षता महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष माधुरी देवी ने की। बैठक में महिला सशक्तिकरण एवं संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की गई। वहीं प्रदेश में गिरती कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर डीसी कार्यालय में आक्रोश प्रदर्शन एवं घेराव को लेकर तैयारी पर चर्चा किया गया। माधुरी देवी ने कहा कि भाजपा ने महिला शक्ति का सशक्तिकरण किया है। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार महतो, रांची जिला प्रभारी सुचिता सिंह, रेखा महतो, स्नेह लता देवी, संगीता प्रजापति निर्मला देवी आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। वहीं उपस्थित सभी महिलाओं ने सरकार के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन में भाग लेने का निर्णय लिया। इस मौके पर स्नेहलता कुमारी, अमिता देवी, करुणा देवी, अम्बुज रजक, लखन नायक आदि उपस्थित थे।
भाजपा ने महिला शक्ति को किया सशक्त: माधुरी देवी
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Silli News
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.