GA4-314340326 भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान

भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान

 angara(ranchi)  पूर्व विधायक रामकुमार पाहन के नेतृत्व में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोंदलीपोखर स्थित तालाब व शहीदों के प्रतिमा स्थलों पर साफ सफाई अभियान चलाया। आसपास के गंदगी की सफाई की गई। लोगों से अने आसपास के माहौल को स्वच्छ रखने का आहवान किया गा। रामकुमार पाहन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमारे पथ प्रदर्शक है। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती के अवसर पर यह स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, शीघ्र ही गोंदलीपोखर तालाब के सुंदरीकरण कार्य का शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने लोगों से तालाब को स्वच्छ रखने की अपील किया। इस अभियान में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यदेव मुणडा, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, मंडल अध्यक्ष रामनाथ महतो, बुधराम बेदिया, रामसाय मुंडा, सुनील महतो, संतोष महतो, नरेश साहू, राजू प्रमाणिक, सिकंदर अंसारी, राजेन्द्र महतो शामिल हुए।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने