GA4-314340326 सरस्वती विद्या मंदिर: गुरू पूर्णिमा पर भैया बहनों ने गुरूओं को किया सम्मानित

सरस्वती विद्या मंदिर: गुरू पूर्णिमा पर भैया बहनों ने गुरूओं को किया सम्मानित

angara(ranchi)  सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गेतलसूद में रविवार को गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया। इसका उदघाटन मुख्य अतिथि अनगड़ा प्रमुख दीपा उरांव व विशिष्ट अतिथि पूर्व सचिव जैलेन्द्र कुमार ने की। मौके पर स्कूली भैया बहनों ने सभी शिक्षकों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया व उनका आर्शीवाद लिया। उपस्थित अभिभावकों व भैया बहनों ने गुरू दक्षिणा के रूप में सहयोग राशि प्रदान किया। इस सहयोग राशि से ही सालोंभर स्कूल की गतिविधियों का संचालन होता है। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुती दी। प्राचार्य सेवाराम महतो ने स्कूल के गतिविधियों व सालाना कार्यक्रमों की जानकारी दी। जैलेंद्र कुमार ने कहा कि महाभारत के रचयिता महर्षि वेद व्यास जी के जन्म दिवस आषाढ़ पूर्णिमा के दिन यह पर्व मनाया जाता है जिसमें सभी विद्यालयों में बच्चे अपने गुरु जनों के प्रति अपनी आस्था को प्रदर्शित करतें है। उन्होंने कहा प्रथम गुरु माता पिता होते है इसलिए बच्चों को सुबह उठने के साथ माता पिता का पैर छू कर प्रणाम करना चाहिए। इस अवसर पर स्कूल संचालन समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र उरांव, उपाध्यक्ष सत्यनारायण बड़ाईक, सचिव गणेश लोहरा, कोषाध्यक्ष रेणुका देवी, पूर्व मुखिया गौरीशंकर मुण्डा, आचार्य रामचन्द्र महतो, रंजीत महतो, सुखदेव महतो, राधा महतो, मुकेश महतो, बेबीरानी देवी, सुधा देवी, यज्ञा कुमारी संजय महतो आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم