GA4-314340326 बजट भारत के मध्यम मार्ग को उच्च श्रेणी में लाने की कवायद: जैलेन्द्र कुमार

बजट भारत के मध्यम मार्ग को उच्च श्रेणी में लाने की कवायद: जैलेन्द्र कुमार

 

angara(ranchi)  भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जैलेन्द्र कुमार ने बताया कि बजट पूरी तरह से भारत के मध्यम मार्ग को उच्च श्रेणी में लाने की कवायद है। समाज के सभी वगों का इसमें ध्यान रखा गया है। देश से गरीबी हटाने में यह बजट मददगार साबित होगी। वेतनभोगी सरकारी कर्मचारी के लिए स्टैंडर्ड डिडक्शन पचास हजार से बढ़ाकर 75 हजार व पेंशनर का स्टैंडर्ड डिडक्शन 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार किया जाना सराहनीय है। टैक्स स्लेब में कोई चेंज नही किया गया। एक करोड़ युवाओं को प्रतिमाह पांच हजार रूपया का स्टाइपन दिया जाएगा जो गेमचेंजर है। मुद्रा लोन का लिमिट 10 से बढ़ाकर 20 लाख किया गया, इससे युवाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। बाढ़ से बचाव के लिए बिहार को 59 हजार करोड़ रूपया का पैकेज दिया सराहनीय है। झारखंड में कई रेल परियोजनाओं का विस्तार किया गया। एक हजार करोड रूपये से गोइलकेरा-मनोहरपुर थर्ड लाइन का विस्तार झारखंड के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 250 करोड़ रूपये की लागत से बंडामुंडा-रांची व 950 करोड़ की लागत से लोहरदगा-टोरी रेल लाइन का विस्तार केन्द्र सरकार का राज्य सरकार को उपहार है। पूर्वोत्तर राज्यों के विकास के लिए पूर्वादय योजना मोदी सरकार के इन राज्यों के विकास को लक्षित करता है। पूरे के विकास के लिए मोदी सरकार गंभीरता से प्रयास कर रही है।   

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने