GA4-314340326 पूर्व विधायक ने छह गांव में लगाया जनचौपाल, सुनी समस्या

पूर्व विधायक ने छह गांव में लगाया जनचौपाल, सुनी समस्या

angara(ranchi)  खिजरी के पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने मंगलवार को अनगड़ा प्रखंड के सिकिदिरी, पिपराटोली, जलिमा, हेसातू, सहेदा, आगरटोली गांव में जन चौपाल लगाया। इस दौरान आगरटोली और साहेदा के ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क आदि की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। ग्रामीणों ने गेतलसूद डैम के समीप स्वर्ण रेखा नदी पर बने पुल तक पहुंच पथ नहीं बनने से होने वाली समस्या से अवगत कराया। रामकुमार पाहन ने कहा कि विगत सोमवार को मुख्यमंत्री से मिलकर उन्होंने स्वर्णरेखा नदी पर बने पुल तक एप्रोच रोड बनाने की मांग की है ताकि इस समस्या का समाधान हो सके। उन्होंने ग्रामीणों की अन्य समस्याओं का समाधान का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर नंदलाल राम, शिवधर राजवार, सतपाल राउत,  रमन कुमार, संजय करमाली, अंगद साहु, अर्जुन तुरी, सोनू तुरी, अनिल बेदिया, जागो तुरी, रवि साहु, राजकुमार बेदिया, रामबिहारी साहु आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने