GA4-314340326 लक्ष्य पाने के लिए कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास आवश्यक: सुदेश महतो

लक्ष्य पाने के लिए कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास आवश्यक: सुदेश महतो

अक्षय कुमार को सम्मानित करते सुदेश महतो
angara(ranchi) लक्ष्य प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ निरंतर प्रयासरत रहना आवश्यक है। सच्ची मेहनत ही सफलता की कुंजी है। क्षेत्र के सभी विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए हर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे है। उक्त बातें आजसू अध्यक्ष सह सिल्ली के विधायक सुदेश कुमार महतो ने जोन्हा प्लस टू स्कूल में आयोजित मेधा प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान कही। मौके पर जोन्हा प्रक्षेत्र के इस वर्ष 10वीं और 12वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए 590 सफल विद्यार्थियों को बैग, प्रशस्ति पत्र व पाठ्य सामग्री देकर सम्मानित किया गया।

अंकिता कुमारी को सम्मानित करते सुदेश महतो
मैट्रिक टॉपर्स अंकिता कुमारी व अक्षय कुमार को टैबलेट दिया गया। गूंज परिवार के द्वारा सिल्ली विस में मैट्रिक परीक्षा में सफल 4000 विद्यार्थियों को सम्मानित किया जा रहा है। स्टूडेंट एक्सप्रेस बस सेवा के लिए आईकार्ड का वितरण किया गया।स अवसर पर बीडीओ जयपाल सोय, बीईईओ विमलकांत झा, प्रधानाचार्या मनीला लकड़ा, आजसू केंद्रीय सदस्य जयराम महली, बबलू अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष शंकर मुंडा, घासनी देवी, मुखिया विजय उरांव, सुमित्रा देवी, श्यामसुंदर बेदिया, दिलीप बेदिया, दिनेश बेदिया, किशोर साहू, उत्तम देवघरिया, बीपीओ पंकज तिर्की, शिवा महतो, राजू महली, पूनम देवी, सूरज साहू, शंभू साहू इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

उपस्थित छात्र-छात्राएं
सुदेश कुमार महतो ने कहा कि उन्होंने कहा कि राज्य और राष्ट्र का भविष्य बच्चों के मजबूत कंधों पर टिका है। मेधा प्रतिभा सम्मान समारोह का उद्देश्य मेधावी छात्र छात्राओं की प्रतिभा को सम्मानित करने के साथ ही उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। शिक्षा पाने का लक्ष्य केवल निजी या सरकारी विभाग में उच्च पदों पर आसीन होना नहीं है, बल्कि श्रेष्ठ समाज की रचना में सक्रिय भूमिका का निर्वहन करना है। आप सभी ने 10वीं व 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। आप ने जीवन के महत्वपूर्ण पड़ाव को सफलतापूर्वक पार किया है लेकिन यह ध्यान रखें बिना अति आत्मविश्वास में आए मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर निरंतर बढ़ते रहें। सफलता आपको अवश्य मिलेगी। आपका आत्मविश्वास, अनुशासन और लगातार प्रयास ही आपकी सबसे बड़ी शक्ति है। कठिनाइयां और चुनौतियां जीवन का हिस्सा है लेकिन मेहनत, समर्पण, ईमानदारी, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास के साथ आप किसी भी चुनौती को पार कर अपने लक्ष्य तक पहुंच सकते है। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने