GA4-314340326 राजनीति: सुदेश के गढ़ में जयराम की सभा, नही दिखी भीड़

राजनीति: सुदेश के गढ़ में जयराम की सभा, नही दिखी भीड़

silli(ranchi)  भाषा खतियान संघर्ष समिति की ओर से सिल्ली के बांसारूली मैदान में रविवार को  बदलाव संकल्प महासभा का आयोजन किया गया। सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो की गढ़ माने सिल्ली के बांसारूली में जयराम महतो की इस बदलाव संकल्प महासभा में काफी कम भीड़ जुटी। जेबीकेएसएस के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो ने कहा कि अब तक की सरकारें राज्य का समुचित विकास नहीं कर पाई है।

सिल्ली क्षेत्र का भी सर्वांगीण विकास नहीं हुआ है इसलिए इस बार के विधानसभा के चुनावों में जेबीकेएसएस पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। आज नहीं जागे तो सब कुछ लूट जायेगा। झारखंड मुश्किल दौर से गुजर रहा है। दो दशक बाद भी झारखंडियों के लिए नीति नहीं बन पायी है। नियोजन नीति भी अब तक नहीं बन सकी है। झारखंड की जमीन को बाहरी लोग लूट रहे है। 60-40, नियोजन नीति झारखंडियों के जनमानस के खिलाफ है।राजनीतिक गलियारियों में भी झारखंडियों के साथ भेदभाव है। ऐसे में सभी झारखंडवासियों को एकजुट होकर यह लड़ाई लड़नी है। आज नहीं जागोगे तो आने वाली पीढ़ियां हमें माफ नहीं करेंगी। सभा को पार्टी के उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष रिजवान अंसारी ने भी लोगों को संबोधन किया। इससे पूर्व  वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने बनता में विरसा मुंडा एवं झारखंड मोड़ पर निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वे कार्यकर्ताओं के बाइक रैली के कार्यक्रम स्थल पहुंचे। मौके पर, दीपक महतो, इंतेसाम अली, राजू महतो, गुलाम हुसैन, डॉ देवेंद्र, संजीव समेत काफी संख्या में  कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने