GA4-314340326 उपलब्धि: मजदूर का बेटा ने किया आईआईटी-जेईई मेंस क्वालिफाई

उपलब्धि: मजदूर का बेटा ने किया आईआईटी-जेईई मेंस क्वालिफाई

शिकम उरांव
angara(ranchi) महेशपुर के लेंभाटोली निवासी शिकम उरांव ने मंगलवार को आईआईटी-जेईई मेंस क्वालिफाई किया है। परीक्षाफल आज घोषित हुआ। आज काउंसिल रिजल्ट घोषित किया गया। शिकम को 12362 एआईआर अजजा वर्ग में मिला। वह महेशुपर निवासी झिरगा उरांव का पुत्र है। झिरगा मजदूरी करता है जबकी मां झारियो देवी महेशपुर लेंभाटोली स्कूल में रसोइयां का काम करती है। शिकम एसएस प्लस टू हाई स्कूल चिलदाग में पढ़ाई करने के बाद अल्फा क्लासेस कोचिंग सेंटर गोंदलीपोखर के निदेशक सुरेश महतो की देखरेख में तैयारी किया। इसका चयन बीआईटी सिंदरी में हुआ। शिकम की इस उपलब्धि पर जिप सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा, जिप सदस्य अनुराधा मुण्डा, भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार, सिरका मुखिया रौशनलाल मुण्डा, समाजसेवी साहेबराम महतो, पूर्व उपप्रमुख अनवर खान, रामसाय मुण्डा, उमेश कुमार बड़ाईक, रामअवतार केरकेटटा, रितेश उरांव, मानकी राजेन्द्र शाही आदि ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने