angara(ranchi) वनसुरक्षा समिति आगरटोली का शुक्रवार को सर्वसम्मति से पुर्नगठन किया गया। समिति गठन को लेकर आगटोली में ग्रामसभा का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता ग्रामप्रधान छविनाथ मुण्डा ने की। अध्यक्ष मंगल महतो, उपाध्यक्ष धनकिशोर महतो, सचिव सुनीता देवी, सहसचिव सुनीता देवी(2), कोषाध्यक्ष हरिकिशुन महतो, उपकोषाध्यक्ष महानंद रजवार को बनाया गया। वनसुरक्षा निगरानी समिति में 22 सदस्यों को रखा गया है। ग्रामसभा में ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से आगरटोली जंगल को संरक्षित करने का संकल्प् लिया। धनकिशोर महतो ने बताया कि सामूहिक प्रयास से पौधरोपण व वनसंपदा की सुरक्षा की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से सहिन्द्र महतो, संजय करमाली, बंधन मुण्डा, बीरबल रजवार, करमालाल महतो, नारायण महतो, तारकेश्वर महतो, राजू मुण्डा, छोटन मुण्डा, बानेश्वर मुण्डा आदि उपस्थित थे।
वनसुरक्षा समिति आगरटोली के अध्यक्ष मंगल व उपाध्यक्ष बने धनकिशोर महतो
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.