GA4-314340326 झारखंड कुरमी महासभा: प्रतिभा सम्मान में सम्मानित हुए मैट्रिक व इंटर के टापर्स

झारखंड कुरमी महासभा: प्रतिभा सम्मान में सम्मानित हुए मैट्रिक व इंटर के टापर्स

 

angara(ranchi) झारखंड कुरमी महासभा के द्वारा रविवार को जेडी नेशनल बीएड कालेज सभागार अनगड़ा में 10वीं जिलास्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें इस वर्ष मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में टॉपर कुरमी समाज के 50 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि गोमिया विधायक लंबोदर महतो, विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद रामटहल चौधरी थे। लंबोदर महतो ने कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता है, कठिन मेहनत से ही सफलता पायी जा सकती है। सफलता के लिए ढृढ संकल्प और एकजुटता आवश्यक है। रामटहल चौधरी ने कहा प्रतिभाओं को निखारने में समाज की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है। समाज के प्रोत्साहन एवं सहयोग से ही प्रतिभाएं निखरती है। प्रतिभा को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी समाज की भी है। ज्ञात हो कि सम्मानित करने से पूर्व सभी टापरों को महासभा के द्वारा काउंसिलिंग किया गया था। अध्यक्षता सकलनाथ महतो व संचालन वृजलाल महतो की।


इनकी रही उपस्थिति

ब्रजकिशोर गांधी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय कुरमी महासभा, उपेंद्र सिंह राष्ट्रीय संगठन मंत्री अखिल भारतीय कुरमी महासभा, डॉ अमर कुमार चौधरी पूर्व रजिस्टर रांची यूनिवर्सिटी रांची, कुमेश्वर  महतो प्रदेश अध्यक्ष झारखंड कुरमी महासभा, कारीनाथ महतो प्रदेश महासचिव झारखंड कुरमी महासभा, श्रीमती विमला देवी प्रदेश कोषाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ झारखंड कुरमी महासभा, पंकज कुमार महतो प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ झारखंड कुरमी महासभा, डॉ अमित कुमार चौधरी प्रदेश महासचिव युवा प्रकोष्ट, रणधीर कुमार चौधरी केंद्रीय अध्यक्ष झारखंड कुरमी विकास परिषद, गोविन्द महतो वित्तीय मुख्य सलाहकार भारतीय जीवन बीमा निगम, संजय कुमार राव देवघर,श्रीमती मीना देवी पूर्व जिला परिषद कांके रांची, नवनील कुमार सिंह सचिन पटेल बुक ट्रस्ट पटना, हिमांशु कोषाध्यक्ष पटेल बुक ट्रस्ट पटना, डा. भुवनेश्वर महतो प्रोफेसर संत कोलंबस कॉलेज हजारीबाग, देवकी महतो प्रदेश संयुक्त सचिव झारखंड कुरमी महासभा, मोहन महतो प्रदेश उपाध्यक्ष, सेवालाल महतो प्रदेश सह सचिव,कौलेश्वर महतो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, बालकुवार महतो जिला अध्यक्ष, डॉ. धनंजय कुमार, राजेंद्रकांत महतो, चंद्रमोहन चौधरी, समलनाथ  महतो, गोवर्धन महतो, धनेश्वर महतो, ज्योतिष महतो, रामलाल महतो, जगरनाथ महतो,राजेश महतो, फलिंद्र महतो, संजीव कुमार महतो, बिंदेश्वर महतो।  

सफल बनाने में इनका रहा योगदान

जेडी नेशनल बीएड कालेज के निदेशक स्मृति कटियार, अरविन्द सिंह, अतिश कुमार महतो प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी, पंकज कुमार महतो प्रदेश युवा अध्यक्ष, गोविन्द महतो भारतीय जीवन बीमा निगम, रीना रानी, जयप्रभा महतो। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने