GA4-314340326 विज्ञान प्रदर्शनी में प्रदर्शित हुआ विभिन्न विषयों पर माडल

विज्ञान प्रदर्शनी में प्रदर्शित हुआ विभिन्न विषयों पर माडल

angara(ranchi) संत मेरीस स्कूल गेतलसूद में शनिवार को विज्ञान सह हस्तकला प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने विज्ञान सह हस्तकला प्रदर्शनी लगाया। उद्घाटन प्रिंसिपल सिस्टर निर्मला व ग्रामप्रधान बालेश्वर बेदिया ने किया। विज्ञान प्रदर्शनी में सोलर सिस्टम, वायुमंडलीय परत, स्मार्ट एग्रीकल्चर व स्मार्ट सिटी, देशी कूलर, जल चक्र, वर्षा जल शुद्धिकरण व मानव ह्रदय का माडल प्रस्तुत किया। जबकी हस्तकला में बच्चों ने रूमाल, फोटो, फ्रेम, कुशन, वाल हेंगिग, गुड़िया व आकर्षण फूलों से भरा गमला की प्रदर्शनी लगाया। सिस्टर निर्मला ने कहा कि आज का युग विज्ञान का युग है वैज्ञानिक सोच, अभिरुचि व विज्ञान प्रदर्शनी का महत्वपूर्ण योगदान है इसमें छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास होता है। श्रेष्ठ माडल व हस्तकला को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर वंशीधर, सुनील गोस्वामी, अंजला किरण रूंडा, आलमा, अनिल, अमन, मरियालो, सिस्टर प्रमिला, मनोज बेदिया, हरिलाल बेदिया, लगनू बेदिया, सुनीता देवी, मालती देवी, सूरज बेदिया आदि शिक्षक व अभिभावक उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने