GA4-314340326 गोंदलीपोखर में मुहर्रम का जुलूस निकाला

गोंदलीपोखर में मुहर्रम का जुलूस निकाला

angara(ranchi)  गोंदलीपोखर में शनिवार को मुहर्रम जुलूस निकाला गया। जुलूस में हेसल, मासू, मंझलाटोली व तुरूप के मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। लोगों ने अल्लाह हू अकबर और हुसैन की शहादत में नारे लगाए। गोंदलीपोखर चौक में लाठी खेल का शानदार प्रदर्शन किया गया। जुलूस में शामिल विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि कर्बला की जंग में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के छोटे नवासे हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथी शहीद हो गए थे। इसलिए इस दिन को शहादत के रूप में मनाते है। मौके पर विधायक राजेश कच्छप, थाना प्रभारी चमरा मिंज, जिप सदस्य अनुराधा मुंडा, मुस्तफा अंसारी, डा. रिझू नायक, रामसाय मुंडा, खालिक खां, मदरा मुंडा, सिकंदर अंसारी, रामनाथ करमाली, सिद्दीक अंसारी, रब्बानी राज सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم