GA4-314340326 विश्व जनसंख्या दिवस: जनसंख्या नियंत्रण जरूरी: वीणा चौधरी

विश्व जनसंख्या दिवस: जनसंख्या नियंत्रण जरूरी: वीणा चौधरी

 silli(ranchi)  सिल्ली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को विश्व जनसंख्या दिवस पर  स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक,बीडीओ रेणु बाला, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ  प्रियंका कुमारी सिन्हा एवं अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर इसका शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते वीणा चौधरी ने कहा कि विश्व सहित आज भारत में भी जनसंख्या को नियंत्रण करना बेहद जरूरी है जनसंख्या विस्फोट से तमाम समस्याएं सामने आएंगी ऐसे में सिल्ली स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की बड़ी जिम्मेदारी है की क्षेत्र में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर भी व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ-साथ लोगों को इसके फायदे भी बताएं। बीडीओ रेणु बाला ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण काफी जरूरी है। इसे रोकने के लिए समाजिक स्तर से भी प्रयास होना चाहिए। प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक ने लोगों से अपील की कि जनसंख्या नियंत्रण में सहयोग करें। इसके प्रति गंभीरता बरतें। वहीं डॉ प्रियंका कुमारी सिन्हा ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत 11 से 31 जुलाई तक जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा चलेगा। इस दौरान पुरूष नसबंदी, महिला बंध्याकरण से लेकर अन्य तरह की सुविधा आम लोगों को मुफ्त में दिया जायेगा। इस मौके पर  डॉ  विवेक कुमार, डॉ कोमल कामिनी लकड़ा, डॉ पल्लवी कुमारी, मारुती नंदन चक्रवर्ती, शषीभुसन चौबे, छोटेलाल पटेल, दीपक कुमार, कमल दे, रंजीत कुमार, सुरेंद्र नाथ महतो, संजय कुमार महतो, एएनएम बबीता कुमारी, हिल्दा लकड़ा, लखीमनी कुमारी, स्वास्थ्य सहिया एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने