GA4-314340326 गेतलसूद डैम में प्रस्तावित सोलर पावर प्लांट का विरोध, दिया धरना

गेतलसूद डैम में प्रस्तावित सोलर पावर प्लांट का विरोध, दिया धरना

धरना देते गेतलसूद जलाशय मत्स्यजीवी संघर्ष मोरचा 
angara(ranchi)  गेतलसूद डैम में प्रस्तावित सोलर पावर प्लांट के खिलाफ मंगलवार को अनगड़ा प्रखंड मुख्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया गया। गेतलसूद जलाशय मत्स्यजीवी संघर्ष मोरचा के तत्वाधान में धरना दिया गया। धरना से पूर्व गेतलसूद चौक व अनगड़ा चौक से रैली निकाला गया। इसका अध्यक्षता मोरचा के अध्यक्ष डा. रिझू नायक व संचालन भोला महतो ने किया। इसमें अनगड़ा व ओरमांझी प्रखंड से काफी संख्या में मछुआरा समाज के लोग शामिल हुए। सभी लोग जान देंगे लेकिन गेतलसूद डैम में सोलर पावर प्लांट नही बनने देंगे का नारा लगा रहे थे। डा. रिझू नायक ने कहा कि गेतलसूद डैम में सोलर पावर प्लांट बनाकर क्षेत्र के एक हजार मछुआरा परिवारों को बेरोजगार करने की साज़िश रची गई है। इसका का पुरजोर विरोध जायेगा। कहा कि जान देंगे लेकिन सोलर एनर्जी प्लांट नहीं बनने देंगे। भोला महतो ने कहा कि मछुआरा समाज के रोजी-रोटी का एकमात्र सहारा गेतलसूद डैम है। सोलर पावर लगाने से मछली पालन बंद हो जाएगा और मछुआरा समाज बेरोजगार हो जाएगा। धरना के बाद मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन अनगड़ा के अंचल निरीक्षक को सौंपा गया। मौके पर मनेश्वर नायक, चामू नायक, विजय मुंडा, सावन नायक, महावीर महतो, सूरज नायक, रामदेव नायक, सावन सिंह, बाबुराम महतो, नीरज नायक, शिवटहल नायक, कलेश नायक, बजरंग नायक सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने