अनिल कुमार चौधरी/angara(ranchi) गोंदलीपोखर के समाजसेवी व अभिषेक वस्त्रालय के ओनर सागर साहू ने बुधवार को एक नेशनल दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी मोहरनाथ महतो को इलाज में आर्थिक मदद की। राजाडेरा के सूपा निवासी मोहरनाथ महतो पिछले दो सालों से पाइल्स से पीड़ित थे। इसका आपरेशन ही एकमात्र विकल्प था। आर्थिक तंगी के कारण मोहरनाथ अपना इलाज नही करा पा रहा था। अन्य खिलाड़ियों ने मोहरनाथ को चंदा करके कुछ राशि की मदद की। लेकिन आपरेशन के लिए अभी भी पैसे की जरूरत थी। जैसे ही इसकी जानकारी सागर साहू को हुआ इन्होंने मोहरनाथ को सेवा मिशन अस्पताल गोंदलीपोखर में भरती कराया। शेष राशि का भुगतान स्वयं किया। डा. मनंजय प्रसाद व डा. रितेश कुमार ने आपेरशन किया। ज्ञात है कि पूर्व में भी सागर साहू मोहरनाथ महतो को क्रिकेट किट खरीदने में आर्थिक मदद कर चुके है। मोहरनाथ के पिता बलेश महतो मजदूरी कर परिवार चलाते है। मोहरनाथ ने बताया कि सितंबर 23 में इनका चयन झारखंड दिव्यांग क्रिकेट टीम में हुआ। वे गोवा, मुंबई, बंगाल व बिहार के खिलाफ मैच खेले। अस्पताल के संचालक नरेश साहू ने बताया कि मोहरनाथ् ने मात्र पांच हजार रूपया ही जमा किया। शेष राशि का भुगतान सागर साहू ने किया।
समाजसेवी ने कराया दिव्यांग क्रिकेटर का इलाज
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.