GA4-314340326 दक्षिण अफ्रिका का दुर्लभ नागलिंग पुष्प का हुंडरूफाल में किया पौधरोपण

दक्षिण अफ्रिका का दुर्लभ नागलिंग पुष्प का हुंडरूफाल में किया पौधरोपण

angara(ranchi) हुण्डरु जलप्रपात पर्यटन स्थल के बागवानी परिसर में रविवार को हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अजय मिश्रा एवं वरिष्ठ पत्रकार उमाकांत महतो के द्वारा एक दुर्लभ प्रजाति का नागलिंग पुष्प का पौधरोपण हुआ। इस पुष्प् के पौधे को उड़ीसा के भुवनेश्वर से लाया गया है। दुर्लभ प्रजाति का यह पुष्प दक्षिण अफ्रीका में पाया जाता है। वर्तमान में यह पुष्प झारखंड में सिर्फ देवघर एवं दुमका के शिवधाम में ही देखने को मिलेगा। उमाकांत महतो बताते है ये पुष्प शिव जी का सबसे प्यारा पुष्प है नागलिंग पुष्प में ही शिव भगवान के सभी आकृति का दर्शन देखने को मिलता है। और चार किलोमीटर के परिधि तक सुंगध फैलता है। यह दुर्लभ प्रजाति के नागलिंग पुष्प के पौधा की देखरेख व सुरक्षा दायित्व पर्यटन कर्मी निभायेगे। इस अवसर पर पर्यटन कर्मी बालेश्वर बेदिया, बुधराम बेदिया, ‌मेघनाथ बेदिया, चंद्र उदय बेदिया, हरिचरण बेदिया, विष्णु बेदिया, रंजन बेदिया, मनोज बेदिया आदि उपस्थित थे।


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने