GA4-314340326 breaking/ सुरसू घाटी: बारातियों से भरा वाहन पलटा, 16 घायल, चार गंभीर

breaking/ सुरसू घाटी: बारातियों से भरा वाहन पलटा, 16 घायल, चार गंभीर

angara(ranchi)  जोन्हा-गोला मार्ग पर सुरसू घाटी में सोमवार की सुबह बरातियों से भरी एक सवारी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इससें 16 बाराती घायल हो गए। इसमें से चार की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है कि डीमरा से एक बारात गोला थाना क्षेत्र अंतर्गत हेसल कोरांबे गया था। सुबह में वापसी के क्रम में बारातियों से भरा फोर्स पैसेंजर वाहन सुरसू घाटी के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें संतोष बेदिया(18), आसाराम बेदिया(26), विष्णु बेदिया(23), बलकु बेदिया(21), रौशन बेदिया(22), अघनु बेदिया(23), दिलीप बेदिया(18), नरेंद्र बेदिया(15), शनिचरवा बेदिया(20), अमृत लोहार(18), गोविंद बेदिया(12), लखिंद्र बेदिया(15), शिवेश्वर बेदिया(16), लखीराम बेदिया(40), बिरसा बेदिया(32), दुर्गेश बेड़िया(45), सुनील बेदिया(19) आदि घायल हो गये। गंभीर रूप से घायल संतोष बेदिया, डोमन बेदिया, रौशन बेदिया, अघनू बेदिया को रिम्स रेफर किया गया। घटना के बाद वहां चीख पुकार मच गया। सभी घायलों को जैसे तैसे करके जोन्हा अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों का प्राथमिक उपचार रिंची अस्पताल जोन्हा में किया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद अधिकतर घायलों को छुट्टी दे दी गई। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने